पिंगली वेंकैया की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन
पिंगली वेंकैया की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन
Share:

भोपाल: आज पिंगली वेंकैया जयंती है। आप सभी को बता दें, कि आज ही के दिन यानी 2 अगस्त 1876 में पिंगली वेंकैया का जन्म हुआ था। ऐसे में आज उनकी जयंती पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन किया है। आप देख सकते हैं MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है और लिखा है- ''राष्ट्र ध्वज की कल्पना को साकार कर सम्पूर्ण भारत को प्रेम, सौहार्द एवं एकता के सूत्र में बांधने वाले, 'तिरंगे' के अभिकल्पक श्रद्धेय पिंगली वेंकैया की जयंती पर कोटिश: नमन, राष्ट्र सेवा के महायज्ञ में अपने विशिष्ट योगदान तथा अपनी अनुपम कृति के लिए आप सदैव याद किये जायेंगे।''

वहीँ उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है, "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा" राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की अभिकल्पना कर भारत की विविधता को एकता में पिरोने वाले विद्वान एवं कृषि वैज्ञानिक श्री पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर सादर नमन।''

आप सभी को बता दें कि पिंगली वेंकैया का जन्म आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में पैदा हुए थे। उनके पिता का नाम हनुमंतारायुडु और माता का नाम वेंकटरत्नम्मा था। यह परिवार तेलुगु ब्राह्मण कुल नियोगी से संबद्ध थे। वहीँ पिंगली वेंकैया जब 19 साल के थे तभी वह पिंगली ब्रिटिश आर्मी में शामिल हो गए थे हालाँकि उन्हें देशसेवा में जाना था। जब पिंगली वेंकैया दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से मिला तो वह उनसे इतने प्रभावित हुए कि उनके साथ हमेशा के लिए रहने के लिए वह भारत लौट आए। उसके बाद पिंगली वेंकैया ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना अहम योगदान दिया।

छतरपुर घटना पर दुःख जताते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही यह बात

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने 2 अगस्त तक कर्नाटक कैबिनेट विस्तार का किया फैसला

गोवर्धन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू पर साधा निशाना, कहा- "लोगों को भड़का रहे हैं..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -