विश्व पृथ्वी दिवस पर CM शिवराज बोले- 'वृक्षों व पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रयास करना होगा'
विश्व पृथ्वी दिवस पर CM शिवराज बोले- 'वृक्षों व पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रयास करना होगा'
Share:

भोपाल: वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल के बीच आज विश्व पृथ्वी दिवस है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए संदेश दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर संदेश देते हुए ट्वीट कर लिखा है कि, ''आज #WorldEarthDay पर संकल्प लें कि मानव कल्याण के लिए हमें अपनी शस्य श्यामला धरा को सदैव हरा-भरा और समृद्ध बनाये रखना होगा। इसके लिए वृक्षों व पर्यावरण की रक्षा हेतु संकल्पित और निरंतर प्रयास करना होगा।''

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि, 22 अप्रैल को ही विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसे 21 मार्च को भी मनाया जाता था। लेकिन साल 1970 से बदलाव के बाद अब यह केवल 22 अप्रैल को ही मनाया जाता है। आपको यह तो पता ही होगा कि, इस परंपरा की स्थापना शांति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल द्वारा की गई थी।

जी दरअसल वैश्विक स्तर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति संवदेनशील बनाने के लिए दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वैसे इस साल सबसे खास बात यह है कि इस दिवस की थीम पृथ्वी को फिर से अच्छी अवस्था में बहाल करना रखी गई। इसके लिए उन नेचुरल रिसोर्सेज और उभरती हुई तकनीकों पर ध्यान देना होगा जो पारिस्थिकी तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। बात करें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में तो उन्हें हर दूसरे-तीसरे दिन पेड़ लगाते हुए देखा जाता है।

बंगाल का छठा चरण आज, 306 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का होगा फैसला

लॉकडाउन के चलते बंद होने जा रहा है 'तेरी लाड़ली मैं'

पहले टेस्ट में नेगेटिव तो दूसरे में कोरोना पॉजिटिव मिले शांतनु माहेश्वरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -