असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल दिल्ली में, पीएम मोदी से करेंगे भेंट
असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल दिल्ली में, पीएम मोदी से करेंगे भेंट
Share:

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल राज्य में बाढ़ से स्थिति खराब होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुॅंचे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर बाढ़ से राज्य में होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहत अभियान को लेकर भी जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बाढ़ से होने वाले नुकसान का विवरण देंगे।

दूसरी ओर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज बाढ़ प्रभावित मोरीगांव जिले का दौरा किया तथा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने हरिसाबोरी गांव स्थित मोदोनाबोरी राहत शिविर में लोगों के बीच कुछ समय भी बिताया।मिली जानकारी के अनुसार असम में बीते 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।

बाढ़ से मरने वालों के हालात 39 तक पहुॅंच गए हैं। बाढ़ के चलते राज्य के 24 जिलों की 33.45 लाख जनसंख्या प्रभावित हुई है। स्थिति यह है कि ब्रह्मपुर समेत लगभग 6 नदियाॅं और कई स्थान खतरे के निशान से उपर बह रहे हैं। बाढ़ के कारण पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को जोड़ने वाले कई क्षेत्रों में ट्रेन्स की आवाजाही प्रभावित हुई है। बिहार में भी बाढ़ से हालात बेहाल हैं।

बिहार में बाढ़ से 13 जिलों के 70 लाख लोग प्रभावित, अब तक हुई लगभग 56 मौतें

बिहार में बाढ़ का विकराल रूप , 72 लोगों की मौत, 14 जिले हुए प्रभावित

बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम नीतीश कुमार ने किया दौरा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -