CM वही होगा जिसे भाजपा चुनेगी : पासवान
CM वही होगा जिसे भाजपा चुनेगी : पासवान
Share:

पटना : हाल ही में केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार में दो तिहाई बहुमत से जीतकर सरकार बनाने का दावा करते हुए यह कहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए जिसको भी भाजपा चुन लेती है, हम भी उसे मान्य कर लेंगे और पूरी पार्टी को भी यह फैसला स्वीकार होगा। यहाँ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रामविलास पासवान ने अपना मकसद बताते हुए यह कहा है कि राजग के सभी घटकों (भाजपा, लोजपा और रालोसपा दलों) का एक ही मकसद रहेगा कि हम जिस सीट के लिए भी लड़ रहे है बस वह हमें मिल जाये और हम बस जीतने के लिए लडें।

उन्होंने यह भी कहा कि उचित समय आने पर सभी दल आपस में बैठकर सीटों के बंटावारे को लेकर निर्णय ले लेंगे। साथ ही आपको यह भी बता दे कि इस मौके पर लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान और पार्टी के प्रदेश पशुपति कुमार पारस भी मौजूद थे। जब मंत्री जी से यह पूछा गया कि राजग की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा तो रामविलास का कहना था जिसके नाम की भाजपा घोषणा कर देगी, हम उन्हें मान लेंगे और लोजपा उनका समर्थन करेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -