PM के नेतृत्व में भारत एवं भारतीय संस्कृति का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान सम्पूर्ण विश्व में बढ़ रहा है: CM पुष्कर सिंह धामी
PM के नेतृत्व में भारत एवं भारतीय संस्कृति का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान सम्पूर्ण विश्व में बढ़ रहा है: CM पुष्कर सिंह धामी
Share:

केदारनाथ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की है। वहीं इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपयों के विकासकार्यों का उद्घाटन भी किया है। इसी के साथ ही उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी किया। वहीं इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधन देते हुए कहा, 'मैं देवभूमि उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता की ओर से भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम में पधारने पर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत करता हूं।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'श्री केदार धाम के पुनर्निर्माण और आदिगुरु शंकराचार्य जी की समाधि की पुनर्स्थापना के लिए आदिगुरु जैसी ही जिजीविषा, संकल्प और धैर्य की आवश्यकता थी, जो माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में परिलक्षित होती है।' वहीं आगे उन्होंने कहा, 'आदि गुरु श्री शंकराचार्य जी भारत की राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक चेतना के सूत्रधार थे। कलयुग में वे भगवान शंकर के साक्षात अवतार स्वरूप हैं। आदि गुरु श्री शंकराचार्य हिन्दू धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जगन्नाथपुरी, द्वारिकापुरी, रामेश्वरम एवं बदरीनाथ के रूप में चार मठों की स्थापना कर भारतवर्ष को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।'

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, '2013 की आपदा में आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। आज उनकी समाधि का पुनर्निर्माण और उनकी दिव्य प्रतिमा की स्थापना सम्पूर्ण देश की ओर से आदि गुरू शंकराचार्य जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। पीएम के नेतृत्व में भारत एवं भारतीय संस्कृति का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान सम्पूर्ण विश्व में बढ़ रहा है। आज भारत विश्व गुरू के पद पर पुनः आरूढ़ होने के लिए तैयार हो रहा है। शिक्षा, जन-स्वास्थ्य, बिजली, पानी, कनेक्टिविटी, रोजगार, महिला एवं बाल विकास, खेती-किसानी, सिंचाई हर क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने पिछले पांच वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की की है।'

'देश पुर्निर्माण के संकल्पों से आगे बढ़ रहा है, आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है': PM मोदी

'तीर्थाटन भारत की जीवंत परंपरा है', केदारनाथ में बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने केदारनाथ में किया 130 करोड़ रुपये की पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -