भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संकट तेजी से बढ़ रहा है। अब इस संकटकाल के दौर में भी देश के लिए अपना योगदान देने वाले प्रतिभाओं को याद किया जा रहा है। इन सभी के बीच ही आज आरएसएस के संस्थापक व प्रखर क्रान्तिकारी श्रद्धेय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती है। अब इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन किया है।
केवल भूमि के टुकड़े को राष्ट्र नहीं कहते हैं। एक विचार, एक सभ्यता एवं परम्परा में जो लोग पुरातन काल से रहते चले आये हैं, उन्हीं लोगों की संस्कृति से राष्ट्र बनता है।- डॉ. हेडगेवार @RSSOrg के संस्थापक व प्रखर क्रान्तिकारी श्रद्धेय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी को जयंती पर नमन! pic.twitter.com/ofRvgCMwES
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 1, 2021
जी दरअसल उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है, 'आरएसएस संगठन के संस्थापक व प्रखर क्रान्तिकारी श्रद्धेय डॉ। केशव बलिराम हेडगेवार जी को जयंती पर नमन करता हूँ। राष्ट्र की सेवा और असमर्थों के उत्थान के लिए आपने जो सेवा का बीज लगाया है, वह आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रूप में एक वटवृक्ष बन चुका है। हम सब आपके सपनों के समर्थ, शिक्षित और खुशहाल भारत के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं। राष्ट्र रत्न के चरणों में प्रणाम करता हूं। श्रद्धेय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी कहते थे, केवल भूमि के टुकड़े को राष्ट्र नहीं कहते हैं। एक विचार, एक सभ्यता एवं परम्परा में जो लोग पुरातन काल से रहते चले आये हैं, उन्हीं लोगों की संस्कृति से राष्ट्र बनता है।'
'हिंदू संस्कृति, हिंदुस्तान की धड़कन है। इसलिए ये साफ़ है कि अगर हिंदुस्तान की सुरक्षा करनी है तो पहले हमें हिंदू संस्कृति को संवारना होगा।'
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) April 1, 2021
मां भारती के महान सपूत,@RSSorg के संस्थापक एवं हम सबके प्रेरणा स्रोत परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। pic.twitter.com/4XTy5cdcPG
उनके अलावा प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'हिंदू संस्कृति, हिंदुस्तान की धड़कन है। इसलिए ये साफ़ है कि अगर हिंदुस्तान की सुरक्षा करनी है तो पहले हमें हिंदू संस्कृति को संवारना होगा।' मां भारती के महान सपूत आरएसएस के संस्थापक एवं हम सबके प्रेरणा स्रोत परम पूजनीय डॉ। केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।' आप सभी जानते ही होंगे इस तरह ट्वीट कर अक्सर ही देश को आजादी दिलवाने में सहयोग देने वाली प्रतिभाओं को याद किया जाता रहा है।
'हम किसी काम के नहीं हैं' लिखकर छात्र ने की आत्महत्या
साइबर क्रिमिनल ने पेंशनर से ठगे 21 लाख, फिर हुआ ये हाल
जो बिडेन ने बुनियादी सुविधाओं और नौकरियों की योजना से युक्त 2 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज का किया खुलासा