मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसानों से चर्चा के लिए तैयार, शांति के लिए करेंगे उपवास
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसानों से चर्चा के लिए तैयार, शांति के लिए करेंगे उपवास
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि वे शांति बहाली के लिए उपवास करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दशहरा मैदान में शनिवार को प्रातः 11 बजे से बैठक करेंगे। जिसमें वे किसानों से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसानों से चर्चा के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैं पत्थर दिल इन्सान नहीं हूं। उन्होंने कहा कि किसान कहीं भी न जाऐं। उन्होंने करीब 1 हजार करोड़ रूपए की लागत से मूल्य स्थिरकरण कोष बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी का समाधान केवल चर्चा से हो सकता है।

उन्होंने मूंग की दाल को 5 हजार रूपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदने की बात कही। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि किसानों से चर्चा के लिए तैयार हैं। किसान कहीं और न जाऐं वे चर्चा करना चाहते हैं। किसानों का आंदोलन अराजकता की ओर जा रहा है। जो इस तरह का प्रयास कर रहे हैं उन तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी।

किसानो की उम्मीद नहीं तोड़ेगी सरकार - राजनाथ सिंह

किसान आंदोलन की आग में सुलगने लगा MP, पुलिस फायरिंग में 2 किसानो की मौत

'प्रणाम इंदौर' कार्यक्रम में आंधी से गिरा पांडाल कई लोग घायल, सीएम शिवराज, केंद्रीय मंत्री नायडू थे उपस्थित

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -