गोवा CM  मनोहर पर्रिकर ने सर्जिकल स्ट्राईक को लेकर कही अहम बात
गोवा CM मनोहर पर्रिकर ने सर्जिकल स्ट्राईक को लेकर कही अहम बात
Share:

नई दिल्ली। पूर्वरक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने महत्वपूर्ण बात कही है। उन्होंने बताया है कि आखिर सर्जिकल स्ट्राइक की योजना क्यों बनाई गई। दरअसल गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर उद्योगपतियों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राईक को लेकर चर्चा की। उनका कहना था कि सर्जिकल स्ट्राइक की योजना 15 माह पहले तैयार की गई थी। दरअसल उन्होंने एक टेलिविजन कार्यक्रम में एक मंत्री से पूछे गए अपमानजनक सवालों से प्रेरित होकर ही पाकिस्तान के खिलाफ स्टिंग आॅपरेशन की योजना तैयार की थी।

दरअसल टेलिविजन कार्यक्रम वर्ष 2015 का था और इसमें एंकर ने म्यांमार की सीमा पर उग्रवाद के विरूद्ध चलाए गए सैन्य अभियान को लेकर प्रश्न किए थे। पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर ही पीओके में सर्जिकल स्ट्राईक की योजना बनाई थी। गौरतलब है कि 4 जून 2015 को पूर्वोतर के आंतकी समूह ने मणिपुर के चंदेल जिले मे भारतीय सेना के एक काफिले पर हमला किया था।

इसमें 18 जवान शहीद हो गए थे।इसके बाद भारत ने म्यांमार की सीमा में कुछ दूरी पर उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया था और लगभग 70 उग्रवादियों को मार दिया था। यह ऐसी कार्रवाई थी जब भारत ने पहली बार किसी दूसरे देश के सीमा क्षेत्र में जाकर कार्रवाई की थी।

पर्रिकर ने कहा कि उन्हें मीडिया के एक सवाल का बहुत बुरा लगा था जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सैन्यकर्मी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से एक टीवी एंकर ने पूछा था कि क्या आपमें देश के पश्चिमी मोर्चे पर भी ऐसा करने का साहस एवं क्षमता है।मगर तब उन्होंने इस सवाल का जवाब सही समय पर देने का निर्णय कर लिया।

संघ लोक सेवा आयोग में फिर एक बेहतर जॉब के लिए करें अप्लाई

DRDO Jobs Recruitment 2017 :डिप्लोमा / डिग्री धारक करें अप्लाई

मोदी के US दौरे से पहले रक्षा मंत्रालय ने रद्द किया नौसेना हेलिकॉप्टर खरीद का सौदा

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -