नीतीश कुमार ने नकारी जंगलराज की बात
नीतीश कुमार ने नकारी जंगलराज की बात
Share:

पटना : अरूणाचल प्रदेश की ही तरह बिहार में नीतीश कुमार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यदि चाहें तो राष्ट्रपति शासन लगा दें। इससे उन्हें मुक्ति मिलेगी। जो लोग यह कहते हैं कि बिहार में जंगलराज है और राजनीति से प्रेरित होकर हत्याऐं की जा रही हैं वे गलत हैं। उन्होंने इस तरह की बातों को हंसकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जंगलराज की बात कर रहा है और मीडिया उसे प्रमुखता से दिखा रहा है लेकिन कानून सभी के लिए समान है।

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार से मीडिया ने चर्चा की। जिस पर उन्होंने मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए। नीतीश ने विपक्ष के जंगलराज का आरोप लगाए जाने और उनकी टिप्पणियों को मीडिया द्वारा प्रमुखता से दिखाए जाने को लेकर कहा कि जंगलराज का उपयोग टीआरपी जनरेट करने के लिए मीडिया कर रहा है। 

राज्य में दुष्कर्म हो जाने और एक विधायक राजबल्लभ यादव के नाबालिग पीडि़ता के बलात्कार के मामले के आरोपी होने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले में पूर्ण तरह से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वे कानून के कठघरे में खड़े होंगे और उनका स्पीडी ट्रायल भी होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 11 और 12 फरवरी वर्ष 2016 को विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा में उन्होंने पुलिस हेल्पलाईन नंबर प्रारंभ करने की जानकारी दी थी।

नीतीश ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए पुलिस भवन निर्माण निगम के द्वारा लाई गई परियोजनाओं को गति देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि बीएमपी बटालियन के लिए भवन जमीन के अभाव में नहीं बन पाया लेकिन अब इस मामले में औपचारिकताऐं जल्द पूरी होंगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -