नए भारत के निर्माण में नए मध्य प्रदेश के निर्माण को सम्मिलित कर रहे सीएम- मुरलीधर राव
नए भारत के निर्माण में नए मध्य प्रदेश के निर्माण को सम्मिलित कर रहे सीएम- मुरलीधर राव
Share:

इंदौर/ब्यूरो।कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में तिरंगा यात्रा में उपस्तिथ थे इस दौरान उन्होंने  प्रदेश की जनता का आवाहन करते हुए कहा कि हर गांव, हर कस्बे, हर शहर, हर वर्ग का व्यक्ति कल से अपने घरों में तिरंगा लहराने का संकल्प लें। मप्र प्रभारी मुरलीधर राव भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे, साथ ही उन्होंने लोगों को सम्भोधित भी किया।    

मुरलीधर राव ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सुजलाम सुफलाम मध्य प्रदेश का निर्माण हो रहा है। प्रदेश के हर व्यक्ति तक आजादी विकास के रूप में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी नए भारत के निर्माण में नए मध्य प्रदेश के निर्माण को सम्मिलित कर रहे हैं। राव ने कहा कि आज की यह तिरंगा यात्रा इंदौर वासियों को जागरुक और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के संकल्प का कार्यक्रम थी। 

यह यात्रा पूरे उल्लास और उमंग के साथ उत्सव की तरह निकाली गई, इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर के राजमोहल्ला से राजबाड़ा तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में भारत मां की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

देश की "अनेकता में एकता'' के ध्येय का प्रत्यक्ष उदाहरण बने-मुख्यमंत्री शिवराज

कारम डेम त्रासदी के चलते संघ के स्वयंसेवकों ने संभाला मोर्चा

13 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होगा तिरंगा अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -