पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की तैयारी जुटे CM मान, मुंबई के कारोबारियों को देंगे निवेश के लिए न्योता
पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की तैयारी जुटे CM मान, मुंबई के कारोबारियों को देंगे निवेश के लिए न्योता
Share:

मुंबई: पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को मुंबई पहुंचे। भगवंत मान दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं। यहां वे पंजाब के औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देने के लिए लोकप्रिय उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए प्रेरित करेंगे। मुंबई दौरे पर पहुंचे सीएम भगवंत मान का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया।

वही अपने दो दिवसीय दौरे पर भगवंत मान सोमवार को निवेश के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल एवं प्रमुख कंपनियों के प्रबंधकों के साथ भेंट करेंगे। वह प्रमुख सैक्टरों में रणनीतिक तालमेल के लिए प्रमुख व्यापारियों के साथ मुलाकात भी करेंगे। अपने दौरे के चलते सीएम भगवंत मान अगले महीने एस। ए। एस। नगर, मोहाली में होने वाले इनवैस्ट पंजाब सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए उद्योगपतियों को पंजाब का दौरा करने का आमंत्रण भी देंगे। मुंबई पहुंचने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा पंजाब को देश के औद्योगिक केंद्र के तौर पर उभारने के लिए उनकी सरकार वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रदेश सरकार इस बड़े काम के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश को औद्योगिक विकास के सर्वोच्च स्तर पर ले जाने के लिए पहले ही सार्थक कोशिश कर रही है।

सीएम मान ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजाब में फिल्म सिटी बनाने पर भी विचार कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े उनके ज्यादातर दोस्त मुंबई में बसते हैं, इसलिए वह उनको पंजाब में अपने बिजनेस खोलने के लिए अपील करेंगे। बता दें कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पहले ही बहुत बड़ी है तथा यह प्रस्तावित फिल्म सिटी इसको व्यापक प्रसार का अवसर देगी। सीएम ने उम्मीद जताई है कि इस दौरे से एक ओर प्रदेश के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा दूसरी ओर नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। भगवंत मान ने कहा कि वह मुंबई में उद्योगपतियों के सामने पंजाब को अवसरों एवं विकास की धरती के तौर पर दिखाऐंगे। उन्होंने कहा कि देश में निवेश के लिए पंजाब सबसे पसंदीदा जगह है तथा प्रदेश में नए निवेश के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

'भगवान की गिनती देश के बाद होती है...', कोलकाता में बोले मोहन भागवत

आज से शहीदों के नाम से जाने जाएंगे अंडमान-निकोबार के ये 21 द्वीप, PM मोदी ने किया नामकरण

'BJP की देश में 3 B टीम हैं, जो कांग्रेस का वोट काटने के लिए बनी हैं': जयराम रमेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -