ममता ने सीपीएम पर लगाया बीजेपी से मिले हुए होने का आरोप
ममता ने सीपीएम पर लगाया बीजेपी से मिले हुए होने का आरोप
Share:

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में बीजेपी की लगातार मजबूत होती जमीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को परेशान कर रही है। ममता इसके लिए जिम्मेदार सीपीएम को मानती है। उन्होंने सीपीएम पर बीजेपी के साथ मिले हुए होने का आरोप लगाया। टीएमसी चीफ ने कहा है कि माकपा राज्य में भगवा पार्टी के उभार में सहायता कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' के ताजा अंक में अपने एक लेख में उन्होंने कहा है कि त्रिपुरा में माकपा काडरों पर भाजपा के अत्याचार के बावजूद पार्टी चुप्पी साधे बैठी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के अत्याचारों का विरोध करने की बजाय माकपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल करने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया है। माकपा ने न सिर्फ त्रिपुरा को तश्तरी में रख कर भाजपा को तोहफे में दे दिया, बल्कि अब उसने बंगाल में अपने वोट भी उसकी झोली में डाल दिए हैं। माकपा के वोटों की वजह से ही लोकसभा चुनावों में भाजपा को कामयाबी हासिल हुई है। सीएम ने कहा कि वे माकपा के रवैये से हैरत में हैं। त्रिपुरा भाजपा को सौंपने के बाद पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

माकपा के बाहुबली अब भाजपा की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा के वोटों से कुछ सीटें जीत कर भाजपा बंगाल में आतंक फैलाना चाहती है। जबकि माकपा महज दिखावे के लिए भाजपा का विरोध कर रही है। अगर वामपंथी दल भाजपा की बढ़त रोकने के मुद्दे पर गंभीर होते तो उनकी (ममता की) सरकार के खिलाफ आंदोलन की बजाय वे त्रिपुरा के मुद्दे पर सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रहे होते। बता दें कि बीते कुछ समय बंगाल में लेफ्ट काफी कमजोर हुई है। वहीं बीजेपी लगातार अपनी मौजूदगी को मजबूत बनाते जा रही है।

उत्तर भारतीयों के खिलाफ राजनीति करने वाले राज ठाकरे के तेवर पड़े नरम, ये है मजबूरी

महाराष्ट्र चुनावः महाराष्ट्र के चुनावी रण में आज उतरेंगे पीएम मोदी, ये है कार्यक्रम

केवल हिन्दू ही नहीं, बल्कि पुरे समाज की बेहतरी के लिए काम कर रहा RSS- मोहन भागवत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -