चीन की नजर में ममता सबसे ईमानदार भारतीय नेता
चीन की नजर में ममता सबसे ईमानदार भारतीय नेता
Share:

कोलकत्ता​ : चीन में नेताओं की ईमानदारी को लेकर एक सर्वे किया गया था, जिसमें यह बात सामने आई है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे ईमानदार नेता हैं। चीनी उपराष्ट्रपति ली युआन चाओ द्वारा गुरूवार शाम को ममता बनर्जी से भेंट की गई। जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी से भेंट करने के बाद कहा कि ममता सबसे ईमानदार नेता हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक अंग्रेजी समाचार पत्र द्वारा राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा के हवाले से यह बात कही गई कि मित्रा, ममता और चाओ की  बैठक में मौजूद थे।

चाओ के अनुसार चीन के सर्वे में यह बात कही गई कि बंगाल में तेजी से विकास हुआ है। चाओ द्वारा राज्य की ऊंची विकास दर की प्रशंसा भी की। उनका कहना था कि ममता के कुशल नेतृत्व से राज्य आगे बढ़ा है। राज्य में ममता के प्रभाव को भी उन्होंने माना। ममता द्वारा पत्रकारों से चर्चा के दौरान चीन द्वारा दिए गए इस तरह के खिताब के लिए धन्यवाद दिया गया। इस दौरान यह बात भी कही गई कि चीनी सरकार द्वारा राज्य में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने और उसमें रूचि दिखाने को लेकर जो रूचि दिखाई है वह सराहनीय है।

बंगाल आर्थिक और भौगोलिक दोनों ही तरह से चीन के समीप है। उन्होंने कहा कि चीन के उपराष्ट्रपति द्वारा राज्य के अधोसंरचनात्मक विकास में सहायता किए जाने की बात की गई है। कहा गया है कि राज्य में आॅटोमोबाईल का एक अच्छा हब बनाया जा सकता है। जहां 1500 बसें बन सकती हैं। हालांकि ममता के कार्यकाल में टाटा के सिंगूर स्थित प्लांट को बंद करना पड़ा था। इस मामले में यह कहा गया था कि किसानों की आर्थिक बदहाली के बदले सिंगूर में प्लांट को अनुमति नहीं दी जा सकती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -