राहुल गांधी पर फडणवीस का पलटवार
राहुल गांधी पर फडणवीस का पलटवार
Share:

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि वे 5 हजार करोड़ रूपए की राशि देने के लिए तैयार हैं मगर राहुल महाराष्ट्र राज्य के किसानों का कर्जा माफ कर दें। अर्थात् सीएम फडनवीस का कहना था कि राहुल ही बताऐं कि आखिर कैसे किसानों के कर्जे को माफ किया जा सकता है।

इसके पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि किसानों को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की 34 हजार करोड़ रूपए की कर्जा माफी योजना में केवल 5 हजार करोड़ रूपए प्राप्त होंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों से चर्चा करने व नांदेड़ नगर निगम चुनाव हेतु अपनी पार्टी का अभियान प्रारंभ करने के लिए यहाॅं पहुॅंचे थे। महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मौजूदा समय में यदि कोई परेशानी आ रही है तो वह कांग्रेसनीत पूर्व सरकार के चलते हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में कांग्रेस सत्ता में थी मगर इसके बाद भी यह परेशानी बनी हुई है। राज्य में तो कांग्रेस की सत्ता 15 वर्ष तक थी। मगर इसके बाद भी किसान हित में कार्य नहीं हुआ। 

बिल्डर घोटाले को लेकर CM फडणवीस से हो सकती है पूछताछ

मुंबई में भारी बारिश पर चिंता जताते हुए PM मोदी ने CM फडणवीस से की बात

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत

मुंबई में भारी बारिश पर CM फडणवीस ने लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -