नवरात्रि के शुभारंभ पर सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी शुभकामनाएं
नवरात्रि के शुभारंभ पर सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी शुभकामनाएं
Share:

नई दिल्ली: आज पूरा देश नवरात्री का पावनपर्व मना रहा है। माता के भक्त मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। मां शैलपुत्री की आराधना के साथ आज से नवरात्रि महापर्व का शुभारंभ हो गया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों को नवरात्री की शुभकामना दी हैं। साथ ही कोविड-19 के इस संकट के दौर में लोगों को सुरक्षित रहने और कोविड-19 से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने की मांग की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि आज से नवरात्रि शुरू हो रहे चुकी हैं। आप सबको इस पावन पर्व की हार्दिक बधाईयां दी। मां दुर्गा की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। कोविड-19 के संकट की वजह से मेरी आप सभी से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का ख्याल जरूर रखें और हमेशा मास्क पहन कर ही बाहर जाएं।

दिल्ली पर दोहरा संकट:  जंहा इस बात का पता चला है कि दिल्ली इस समय दोहरे संकट से गुजर रही है। कोविड के साथ प्रदूषण की परेशानी ने भी दिल्ली को घेर लिया है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को दोगुना संकट है। यही वजह है कि सरकार द्वारा लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील निरंतर की जा रही है।

इन मंदिरों में सजा माता का भव्य दरबार: हालांकि महामारी के इस दौर में भी भक्तों के उत्साह में कमी नहीं हुई है दिल्ली के मंदिरों में सुबह से ही भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंच गए हैं। दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में माता का भव्य दरबार सज चुका है। वहीं आज सुबह से ही लोग माता की पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं। दिल्ली का प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर, कालकाजी मंदिर, श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ छतरपुर मंदिर में भक्त माता के दर्शन कर पूजा कर सकेंगे। इसके लिए इन सभी मंदिरों में पूरी तैयारी की जा चुकी है।

ताइवान और चीन के संबंध को लेकर हांगकांग ने कही ये बात

पांच आदिवासी समूहों ने संघर्ष विराम बैठक में सीएम ने अपनी परेशानियों से करवाया अवगत

अब यूरोपीय सरकार ने चीनी उत्पादों से बचने के लिए किया ये आग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -