10 सालों से वादा कर रहे सीएम केजरीवाल, लेकिन 'यमुना' अब भी जहरीली, नदी पर बिछी सफ़ेद चादर
10 सालों से वादा कर रहे सीएम केजरीवाल, लेकिन 'यमुना' अब भी जहरीली, नदी पर बिछी सफ़ेद चादर
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के बीच यमुना नदी में फिर दिखे जहरीले झाग ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। अमूमन यमुना में बारिश के बाद ठंड शुरू होते ही ये झाग नदी पर तैरता दिखाई देता था। प्रति वर्ष छठ त्योहार पर इसे लेकर केजरीवाल सरकार निशाने पर आ जाती है। मगर, इस बार यह मार्च महीने में ही यमुना नदी में नज़र आने लगा है।

गत वर्ष छठ त्योहार पर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इन झाग को छुपाने के लिए सिलिकॉन केमिकल का इस्तेमाल जरूर किया था, मगर वो कोशिशें भी नाकाम दिखाई दे रहीं हैं। बता दें कि, अरविंद केजरीवाल जब 2013 में पहली बार दिल्ली के सीएम बने थे, तब से वे वादा कर रहे हैं कि, 'यमुना को साफ़ कर दूंगा और मैं खुद आपके साथ डुबकी लगाऊंगा।' किन्तु, आज 10 साल होने को आए, न तो यमुना साफ़ हुई और न केजरीवाल जी ने डुबकी लगाई। अब यमुना नदी एक बार फिर जहरीली नज़र आ रही है। 

कालिंदी कुंज में यमुना नदी पर सफेद रंग की झाग की चादर छा गई है। दरअसल, यमुना के पानी में डिसाल्व ऑक्सीजन का मात्रा या तो खत्म होने और टॉक्सिक बढ़ने की स्थिति में झाग नजर आने लगता है। डॉक्टर बताते हैं कि, ऐसे पानी में नहाने से कई तरह के चर्म रोग हो सकते हैं, किन्तु सरकार की लापरवाही के कारण लोग इसी पानी में छठ पूजा करने को हर साल मजबूर होते हैं।  
 
'भारत में मुसलमान लंदन से नहीं आए, पहले सब दलित थे, कन्वर्ट हो गए..' - बिहार के मंत्री अशोक चौधरी

Weather Alert: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे मेघ

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर हुए एक्शन को लेकर क्या बोले सिद्धू मूसेवाला के पिता ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -