केजरीवाल ने ली न्यायाधीशों की फोन टेपिंग पर आपत्ती
केजरीवाल ने ली न्यायाधीशों की फोन टेपिंग पर आपत्ती
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दीपावली के अवसर पर धमाका कर दिया है। घबराईये नहीं यह धमाका आपके कानों को मुश्किल में नहीं डालेगा। दरअसल उन्होंने एक कार्यक्रम में आरोप लगाए हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के फोन टेप किए जा रहे हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय के स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर विज्ञान भवन में आयोजन हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेषतौर पर मौजूद थे और ऐसे में जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मौका मिला तो उन्होंने कोई अवसर नहीं छोड़ा और नहले पर दहला फैंकने वाला प्रयास किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने दो न्यायाधीशों को यह बात करते हुए सुना कि जजों के फोन टेप हो रहे हैं। ऐसा किया जाना न्यायपालिका पर हमला करने जैसा है। फोन टेपिंग का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में काफी समय से पदों को नहीं भरा जा रहा है। ऐसे में यदि नियुक्ति नहीं होती है तो यह कई तरह के प्राॅब्लम्स को सामने लाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह से अफवाहों का निर्माण होता है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार को काॅलेजियम द्वारा सूचना दी जा चुकी थी मगर इसके बाद भी न्यायपालिका के रिक्त पद नहीं भरे गए। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सीएम केजरीवाल का विरोध करते हुए कहा कि जजेस के फोन टेप नहीं किए जा रहे हैं।

न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए केंद्र सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में ही यह जरूरत अपेक्षित की गई है कि काॅलेजियम में सुधार होना चाहिए। जिसे लेकर सरकार कार्य कर रही है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उपस्थितों को संबोधित किया और कहा कि चुनौतियों से भागना इंसान का स्वभाव न हो बल्कि चुनौतियों का सामना करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जो लोग दबे हुए हैं उन्हें न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ना होगा। गौरतलब है कि दिल्ली न्यायालय का यह स्वर्ण जयंती वर्ष है। दिल्ली उच्च न्यायालय को स्थापित हुए आज 50 वर्ष हो चुके हैं। इस न्यायालय की स्थापना 31 अक्टूबर 1966 को हुई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -