आज विश्वासमत हासिल करेंगे CM पुल
आज विश्वासमत हासिल करेंगे CM पुल
Share:

ईटानगर ​: अरूणाचल प्रदेश में नवगठित सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री कालिखो पुल को ऐसे समय बल मिला जब नबाम तुकी के 8 विश्वासपात्र विधायकों ने तुकी का साथ छोड़ दिया और पुल के साथ सरकार गठन का पुल बनाने में जुट गए। अब इस आकार ले रही नई सरकार को राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा ने 27 फरवरी हेतु विधानसभा का 7 वां सत्र आमंत्रित किया। अब पुल आज अपना विश्वासमत हासिल करेंगे। पुल को तीन माह की राजनैतिक अस्थिरता के बाद विगत 19 फरवरी को राज्य के 8 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलवाई गई थी।

8 विधायकों का समर्थन मिलने के बाद अब पुल के पास 40 से ज़्यादा विधायकों का समर्थन मिल गया है। संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस के 28, भारतीय जनता पार्टी के 11 और निर्दलीय तौर पर 2 विधायक शामिल हैं। इस तरह से सदन में विधायकों की तादाद महज 58 बताई गई है। विधानसभा की मूल क्षमता करीब 60 बताई जा रही है।

सर्वोच्च न्यायालय ने करीब दो कांग्रेसी विधायकों - गैब्रियल डेनांग वांगसू और वांगलिन साविन द्वारा इस्तीफा दिए जाने के मसले पर गुवाहाटी के उच्च न्यायालय के निर्णय को वैसा ही रखे जाने को लेकर चर्चा हुई। नवगठित सरकार के नेता पुल ने इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि विधायक मेरी सरकार का समर्थन करने जा रहे हैं दरअसल बीते माह जिन मसलों हेतु वे लड़ रहे हैं उन्होंने उसे महसूस कर लिया।

विधानसभा उपाध्यक्ष तेंजिंग नोरबू थांगडोक द्वारा यह भी कहा गया कि अब विधानसभा अध्यक्ष को भी चुना जाएगा।दरअसल विधानसभा अध्यक्ष का पद भी लंबे समय से खाली है और विधानसभा की कार्रवाई के लिए यह पद बेहद जरूरी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -