कम हुआ CM जयललिता का खजाना
कम हुआ CM जयललिता का खजाना
Share:

चेन्नई : नेताओं द्वारा अक्सर चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्तियों का विवरण दिया जाता है। इस विवरण से पता चलता है कि कौन सा नेता कितना धनाढ् है। इन नेताओं की संपत्तियों का ग्राफ उपर-नीचे होता रहता है। ऐसी ही बात सामने आई है तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को लेकर। जी हां, चुनावी दौर में उन्होंने अपने पास 113.73 करोड़ रूपए की संपत्ति होने की जानकारी दी है।

मगर उनकी यह संपत्ति बीते वर्ष की घोषित संपत्तियों से 3.40 करोड़ रूपए कम है। दरअसल मुख्यमंत्री जे. जयललिता राधाकृष्ण नगर से अपना चुनाव लड़ने जा रही हैं। ऐसे में उन्होंने चुनाव लड़ने का हलफनामा दिया है। जिसमें उन्होंने अपनी संपत्तियों की घोषणा की है।

हलफनामे में जयललिता को किसान परिवार से होना बताया गया है, तो उनकी संपत्ति में नकदी के ब्यौरे के तौर पर 41हजार रूपए की राशि दी गई है तो दूसरी ओर 2.04 करोड़ रूपए की देनदारियों का उल्लेख भी किया गया है। वर्ष 2006 के चुनाव में उनकी संपत्ति 24.7 करोड़ रूपए घोषित  की गई थी। मगर वर्ष 2011 में संपत्ती का ब्यौरा 51.40 करोड़ रूपए पर दिया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -