झारखंड कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन तेज़, सीएम सोरेन सहित कई नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा
झारखंड कैबिनेट विस्तार को लेकर मंथन तेज़, सीएम सोरेन सहित कई नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा
Share:

रांची: झारखंड में खरमास के बाद एक-दो दिनों में कैबिनेट के विस्तार की पूरी संभावना है। इसे लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच कैबिनेट में जगह पाने को लेकर झारखंड की सियासत दिल्ली शिफ्ट हो गई है। सीएम हेमंत सोरेन सहित कांग्रेस के कई MLA दिल्ली में जमे हुए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद और झामुमो के गठबंधन के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद 29 दिसंबर को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी।

उनके साथ कांग्रेस के दो और राजद के एक MLA को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। इसके बाद से ही खरमास के बाद कैबिनेट 
के विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के छह से अधिक विधायक दिल्ली में कैंप कर रहे हैं। वे वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह समेत दूसरे नेताओं से मिल रहे हैं। कांग्रेस कैबिनेट विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का संतुलन बनाने का रास्ता निकालने का प्रयास में है।

सीएम हेमंत सोरेन भी कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस के आला नेताओं से सहमति बनाने में लगे हुए हैं। सोरेन ने सोमवार को दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं की मीटिंग में हिस्सा लिया है और अभी भी वे दिल्ली में हैं। उन्होंने बाद में प्रेस वालों से कहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई समस्या नहीं है और रांची लौटते ही कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा।

हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- ‘छात्र लाठी डंडों से चुप न हों'...

रायसीना डायलॉग का शुभारंभ आज से, उद्घाटन सत्र में शामिल हुए मोदी

क्या फांसी के फंदे से बच गए मुशर्रफ ? सजा सुनाने वाली अदालत घोषित हुई असंवैधानिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -