झारखंड: त्रिकूट पहाड़ी पर फंसे 33 लोग, CM हेमंत सोरेन रख रहे स्थिति पर नजर
झारखंड: त्रिकूट पहाड़ी पर फंसे 33 लोग, CM हेमंत सोरेन रख रहे स्थिति पर नजर
Share:

झारखंड की त्रिकूट पहाड़ी पर करीब 2000 फिट की ऊंचाई पर 33 ज़िंदगियां जिंदगी और मौत के लिए झूल रहीं हैं। जी दरअसल बीते रविवार शाम को 5:00 बजे त्रिकूट रोपवे की कई ट्रॉलियां आपस में टकरा गईं। इसके चलते लोग वहीं फंस गए और मिली जानकारी के तहत इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देर रात से जारी रेस्क्यू अभियान में सोमवार सुबह से सेना के हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

आप सभी को बता दें कि इन सभी के बीच झारखंड के CM का बयान आया है। उन्होंने एक ट्वीट किया है और इस ट्वीट में वह लिखते हैं- 'देवघर त्रिकुट रोपवे हादसे में फँसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन, सेना और NDRF की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। मैं स्थिति पर लगातार नजर रख रहा हूँ। शीघ्र ही सभी सकुशल निकाल लिए जायेंगे।' हालाँकि इस समय CM को कई लोगों के द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है। वहीं इस समय घटनास्थल के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। एनडीआरएफ की टीम ने बीते रविवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था और लगभग दो दर्जन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। हालाँकि रात होने की वजह से ऑपरेशन बंद करना पड़ा।

लेकिन आज यानी सोमवार सुबह से सेना के हेलीकॉप्टर ट्रॉलियों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। इन लोगों तक एक खाली ट्रॉली के जरिए बिस्किट और पानी के पैकेट पहुंचाए गए हैं। स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। यह पूरी घटना बीते रविवार शाम के समय लगभग 5 बजे हुई जब देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रोपवे का एक तार टूट गया। वहीं इस हादसे की वजह से मरने वाली महिला की पहचान सुरा गांव निवासी 40 वर्षीय महिला सुमति देवी के रूप में हुई है।

इसी के साथ घायलों में असम के कोकराझार निवासी भूपेंद्र वर्मा व उसकी पत्नी दीपा वर्मा, जामताड़ा जिला के करमाटांड़ निवासी रूपा कुमारी, सोनी देवी, गिरिडीह के करमाटांड़ निवासी गोविंद भगत, बिहार के दरभंगा अंतर्गत लहरियासराय निवासी खुशबू रानी, सुधा रानी और एक बालक घायल हैं। घायलों में अज्ञात बालक के साथ एक महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

झारखंड: 2000 फीट पर हवा में लटके 48 लोग, अब तक 3 की मौत

देवघर रोपवे हादसा: फंसे लोगों को नहीं मिला भोजन-पानी, BJP ने झारखंड सरकार पर लगाए आरोप

झारखंड के सबसे ऊंचे रोप-वे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराई कई ट्रॉलियां, 2 की मौत, दांव पर लगी 48 की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -