अखिलेश ने दिए कांग्रेस से गठबंधन के संकेत
अखिलेश ने दिए कांग्रेस से गठबंधन के संकेत
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी में सपा द्वारा कांग्रेस के साथ गठबंधन किए जाने के निर्णय पर कहा है कि इस मामले में निर्णय पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव का होगा। सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि गठबंधन को लेकर तो पार्टी स्तर पर ही चर्चा होगी। इस मामले में वे कुछ नहीं कहना चाहते हैं। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि वे अपने विकास कार्यो पर ध्यान दे रहे हैं और जनता का भरोसा भी उनमें और उनके कार्यों पर है।

उनका कहना था कि जनता उन्हें फिर से सत्ता में लाएगी। सपा की रजत जयंती समारोह के तहत महागठबंधन के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए सभी से एक जाजम पर आने के लिए कहा था। जनता पार्टी ने भी इस बात का उल्लेख किया था। हालांकि गठबंधन को लेकर सीएम अखिलेश यादव असमंजस में पड़ गए हैं।

सपा नेता भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन करने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि अखिलेश ने यह भी कहा कि अगर सपा और कांग्रेस गठबंधन करना चाहती है तो कौन रोक लेगा। लेकिन नफा और नुकसान का आंकलन जरुरी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -