'उन्होंने अधिक MLA होने के बाद भी हमें समर्थन दिया..', सीएम शिंदे ने की PM मोदी और भाजपा की तारीफ
'उन्होंने अधिक MLA होने के बाद भी हमें समर्थन दिया..', सीएम शिंदे ने की PM मोदी और भाजपा की तारीफ
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। सीएम शिंदे का कहना है कि हिंदुत्व के लिए भाजपा ने शिवसेना (शिंदे गुट) का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरा समर्थन करने का भरोसा दिया है। बता दें कि सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में हुए बहुमत परिक्षण में शिंदे सरकार के पक्ष में 164 वोट पड़े थे।

मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार के काम करने के तरीके पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि शिवसेना विधायकों को MVA शासन में काम करना कठिन हो रहा था और इसमें शामिल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सियासी जमीन हासिल करने का प्रयास कर रहे थे। सीएम शिंदे ने कहा है कि, 'जनता में धारणा थी, सभी अनुमान लगा रहे थे कि भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। मगर उन्होंने लोगों को दिखाया है कि इन 50 लोगों ने हिंदुत्व की विचारधारा का पक्ष लिया और इनका एजेंडा विकास और हिंदुत्व का है और इनका समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिक संख्या, ज्यादा विधायक होने के बाद भी हमारा समर्थन किया। उन्होंने हमे CM पद के लिए हमें समर्थन दिया।'

सीएम शिंदे ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें सूबे को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि, 'यह बड़ी बात है। केंद्र सरकार हमारे साथ है। हमने कुछ भी गैर कानूनी नहीं किया है। चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना का गठबंधन था। हम उस दल से ही गठबंधन कर रहे हैं।'

फडणवीस ने किस तरह पलटा महाराष्ट्र का गेम ? पत्नी अमृता ने किया बड़ा खुलासा

इंदौर: मतदान के बीच उलझे कार्यकर्ता, आमने-सामने आ गए संजय शुक्ला और पुष्यमित्र भार्गव

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर प्रशांत भूषण ने क्यों फैलाया झूठ ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -