मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह बन गए दादा
मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह बन गए दादा
Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह शनिवार को दादा बन गए। उनके पुत्र व सांसद अभिषेक सिंह की धर्मपत्नी ऐश्वर्या ने अंबेडकर चिकित्सालय में बेटी को जन्म दिया। हालांकि अभी उनकी पुत्रवधू ऐश्वर्या चिकित्सालय में भर्ती हैं। मगर, उनका स्वास्थ्य बेहतर है। प्रसव हेतु अंबेडकर चिकित्सालय में ओटी के समीप वार्ड तैयार किया गया था। आज सुबह लगभग 10.30 बजे ऐश्वर्या ने प्यारी बेटी को जन्म दिया। मुख्यमंत्री रमन सिंह स्वयं प्रातः 10 बजे चिकित्सालय पहुंचे।

चिकित्सा स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. आभा सिंह ने की। जिस समय ऐश्वर्या को, चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, उस समय अभिषेक के साथ, परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ, परिवार के अन्य सदस्य इस अवसर पर प्रसन्न नज़र आए।

परिवार के सदस्यों को मित्रों ने शुभकामनाऐं दीं। मुख्यमंत्री रमन सिंह को बधाई देने के लिए कई नेता भी उनसे मिलने पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह को शुभकामनाऐं दीं। मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर बेहद सफल रहे हैं। राज्य में किए जाने वाले विकास कार्यों और भाजपा सरकार की विकासीय योजनाओं को कई लोगों द्वारा सराहा जाता रहा है।सरकार की कई योजनाओं से लोग प्रसन्न हैं। 

हार्दिक की मांग पर कांग्रेस लाई आरक्षण का नया फ़ार्मुला

सूरत में पाटीदार और बीजेपी समर्थक भिड़े

मोदी के गढ़ में राहुल लगाएंगे सेंध ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -