महाराष्ट्र की रफ्तार और तेज़ करने के लिए जापान रवाना होंगे CM फडनवीस
महाराष्ट्र की रफ्तार और तेज़ करने के लिए जापान रवाना होंगे CM फडनवीस
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन और मैट्रो रेल का जाल बिछाया जाएगा, इसके लिए जापान से सहायता मिलेगी। वे जल्द ही जापान दौरे पर रवाना होंगे। जापान के साथ महाराष्ट्र के विकास को लेकर करार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जापान से मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट रेल, मुंबई-नागपुर मेट्रो, ट्रांस हार्बर लिंक को लेकर समझौता किया जाएगा।

इसके लिए राज्य के उद्योगमंत्री सुभाष देसाई, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव प्रवीण परदेशी, यूपीएस मदान आदि अधिकारियों का शिष्टमंडल भी मुख्यमंत्री के साथ होगा, जो कि यहां के विकास कार्यों का अवलोकन करेगा। मिली जानकारी के अनुसार शिष्टमंडल 8 सितंबर को अर्थात् आज रवाना हो रहा है, जो कि 13 सितंबर को वापस लौटेगा। इस दौरान महाराष्ट्र में सूचना तकनीक से होने वाले विकास को लेकर भी चर्चा की जाएगी। दरअसल मुंबई में आईआईटी का विकास करने के लिए भी जापान सहायता करने को तैयार है जिसे लेकर मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -