'सब ठीक हो जाएगा', सिद्धू के इस्तीफे पर बोले CM चरणजीत सिंह चन्नी
'सब ठीक हो जाएगा', सिद्धू के इस्तीफे पर बोले CM चरणजीत सिंह चन्नी
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में राजनीतिक संकट बढ़ता ही जा रहा है। यहाँ एक के बाद एक कई विवाद उभरकर सामने आ रहे हैं और दिन पर दिन उन विवादों को बढ़ते हुए देखा जा रहा है। अभी कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे देने का मामला थमा नहीं थी कि अब नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने से विवाद और बढ़ गया है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद से माहौल गर्म हो गया है और अब एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बारे में बयान दिया है।

उन्होंने आयोजित पीसी के दौरान कहा, 'मुझे उनके इस्तीफे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर सिद्धू नाराज हैं तो उनसे मिलकर बात करेंगे।' उन्होंने यह साफ़ कह दिया है कि, 'मुझे सिद्धू के इस्तीफे की कोई जानकारी नहीं है। सिद्धू नाराज हैं तो उनसे मिलकर बात करेंगे। सिद्धू के बात करूंगा, सब ठीक हो जाएगा। मुझे सिद्धू पर पूरा भरोसा है।' वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कृषि कानूनों पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'किसानों को रियायती ब्याज दरों पर कर्ज दिया जाए। केंद्र सरकार को चाहिए कि उसने किसानों की स्थिति में सुधार के लिए जो कदम उठाए, वो बेहद खराब हैं। हम आंदोलन में मारे गए किसान परिवारों को सरकारी नौकरी दे रहे हैं।'

आगे उन्होंने कहा, 'हम कृषि कानूनों को नकारने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएंगे। पंजाब के किसानों पर एक लाख करोड़ का कर्ज है। हमने कुछ कर्ज माफ कर दिए हैं और केंद्र सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। किसानों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है लेकिन केंद्र अप्रभावित है। मैं पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में केंद्र से तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की अपील करना चाहता हूं।'

सोनिया को भेजे इस्तीफे में क्या बोले नवजोत सिंह सिद्धू- जी दरअसल सोनिया को भेजे इस्तीफे में नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा है, 'समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। मैं पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं और आगे कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।'

'मैंने पहले ही कहा था, वो सही आदमी नहीं है।।।', सिद्धू के इस्तीफे पर बोले कैप्टन

क्या अमरिंदर थामेंगे 'भाजपा' का दामन ?

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -