सरकार बनी तो दलित को मिलेगा, सत्ता संभालने का मौका
सरकार बनी तो दलित को मिलेगा, सत्ता संभालने का मौका
Share:

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी दल सक्रिय हो गए हैं। इन दलों द्वारा अपनी - अपनी तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी आम आदमी पार्टी के प्रचार - प्रसार कार्य में लगे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से पार्टी को तन, मन और धन से मदद करने की अपील की है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि पंजाब में उनकी पार्टी की जीत होती है तो फिर वे दलित को सत्ता में काबिज करेंगे और उसे सत्ता में भागीदारी देकर डाॅ. आंबेडकर के सपने को पूर्ण करेंगे। उनका कहना था कि राज्य में दलित समाज के लोगों को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकेगा। ऐसे में दलित सशक्त होंगे।

उन्होंने कहा कि हम पंजाब से चले गए उद्योगों को फिर लाने का प्रयास करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे की सप्लाय को वे बंद करेंगे। इसके लिए यदि कारोबारियों को जेल भी भेजना पड़ा तो भेजेंगे मगर युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल आपस में मिल गए हैं और चुनाव में भी ये लोग मिले हुए हैं। दोनों बारी - बारी से प्रदेश को लूटेंगे। बीते वर्षों में तो यही हुआ है। उन्होंने पंजाब की राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सत्ता में काबिज नेताओं की आलोचना की।

सहरावत : रंगीन मिजाजी है अरविंद केजरीवाल

प्रमुख स्वामी के दर्शन के लिए पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -