हिमाचल पहुंचे सीएम बघेल, भाजपा पर साधा निशाना
हिमाचल पहुंचे सीएम बघेल, भाजपा पर साधा निशाना
Share:

रायपुर/ब्यूरो। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोलै है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा की, आखिर भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक क्यों हो जाता है, परीक्षाएं रद्द क्यों हो जाती हैं।यह बात उन्होंने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर रैली में कही। बघेल के कहा की भाजपा जो कहती है ठीक उसका उल्टा करती है। वन रैंक, वन पेंशन की बात करने वाली भाजपा ने नो रैंक, नो पेंशन कर दिया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम लोगों को अधिकार सम्पन्न बनाया है। शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार और मनरेगा के माध्यम से रोजगार का अधिकार दिया है। छत्तीसगढ़ में भी हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। किसानों की ऋण माफी की, केंद्र के अड़ंगे के बावजूद किसानों से 2640 रुपये क्विंटल पर धान खरीदी की जा रही है।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, केंद्र सरकार जीएसटी के नाम पर जनता की जेब खाली कर शोषण कर रही है। विकास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। बेरोजगारी और महंगाई से राहत के लिए भाजपा के पास कोई योजना नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वे चुनाव के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल हैं।

इस कारण भी आता है हार्ट अटैक, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान वरना...

'हमें अब रुपया चाहिए, हमारे पास ख़त्म हो रहा..', सावधान रैली में लोगों से बोले ओपी राजभर

पार हुई क्रूरता की हदें! छात्र को घसीट-घसीटकर शिक्षक ने मारे लात घूंसे, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -