CM  केजरीवाल 10 के लिए छुट्टी पर, ध्यान साधना में लगाएंगे मन
CM केजरीवाल 10 के लिए छुट्टी पर, ध्यान साधना में लगाएंगे मन
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिन का अवकाश लेकर ध्यान में रत रहना चाहते हैं। इसके लिए वे महाराष्ट्र जाऐंगे। दरअसल 10 सितंबर को इगतपुरी स्थित धामागिरी इंटरनेशनल एकेडमी जाऐंगे। यहाॅं पर वे 20 सितंबर तक विपश्यना शिविर में भाग लेंगे। इतना ही नहीं वे मौन साधना भी करेंगे। दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केवल ध्यान करेंगे।

सीएम केजरीवाल राजनीतिक तनाव से, राजनीतिक बयानबाजी से और दिल्ली के विभिन्न दायित्वों से मुक्त रहेंगे। वे केवल ध्यान में ही डूबे रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विभिन्न नियमों का पालन करना होगा। गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल पहले भी योग साधनाऐं कर चुके हैं।

उनका विपश्यना से पुराना नाता रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल स्वयं को नई ऊर्जा से भरने हेतु विपश्यना करते हैं। इसके पूर्व वे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुॅंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरू के नेचुरोपैथी केंद्र में वे जाते रहे हैं। सीएम केजरीवाल जब दूसरी पारी में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तो उन्हें कफ की परेशानी होने लगी ऐसे में उन्होंने विपश्यना का सहारा लिया और इससे राहत पाई।

सीएम केजरीवाल दिल्ली के दूर रहेंगे। ऐसे में दिल्ली के कार्यों को दिल्ली राज्य के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया संभालेंगे। सीएम केजरीवाल की गैर मौजूदगी में मनीष सिसौदिया ही दिल्ली का समस्त कार्य संभालते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लंबे समय बाद विपश्यना करने जा रहे हैं। 

बवाना में आप, तो गोवा में बीजेपी ने जीत हासिल की

बवाना उपचुनाव में जीत से केजरी के हौसले बुलंद

मानहानि मामले में कोर्ट ने लगाया सीएम केजरीवाल पर जुर्माना

भड़ाना के मानहानि मामले में केजरीवाल ने अपना बयान वापस लिया

दिल्ली के पीएम 'अरविन्द केजरीवाल' पर बनी फिल्म को FCAT ने किया पास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -