सीएम केजरीवाल का ऐलान- संसद में खेती सम्बंधित विधेयक का विरोध करेगी 'आप'
सीएम केजरीवाल का ऐलान- संसद में खेती सम्बंधित विधेयक का विरोध करेगी 'आप'
Share:

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने संसद में खेती किसानी से जुड़ा जो विधेयक पेश किया है, विपक्ष उसका पुरजोर विरोध कर रहा है। अब इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने भी खुले तौर पर इस बिल का विरोध किया है और कहा है कि सदन में हमारी पार्टी इस बिल के खिलाफ मतदान करेगी।

सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ''खेती और किसानों से संबंधित तीन क़ानून संसद में लाए गए हैं जो किसान विरोधी हैं। देश भर में किसान इनका विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार को इन तीनों क़ानूनों को वापस लेना चाहिए। आम आदमी पार्टी संसद में इनके विरोध में वोट करेगी। '' उल्लेखनीय है कि खेती किसानी संबंधित कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल, आवश्यक वस्तु (संशोधन) बिल, मूल्य आश्वासन तथा कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता विधेयक संसद के पटल पर रखे जा रहे हैं। वहीं मोदी कैबिनेट इसे पहले ही हरी झंडी दे चुकी है।

पूरे देश में किसान इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। किसानों का मानना है कि इन बिलों के कानून बन जाने से प्राइवेट कारोबारियों को फायदा होग, उनकी मनमानी बढ़ जाएगी और किसानों का हक मारा जाएगा। मंडी व्यवस्था पर इसका काफी प्रतिकूल असर पड़ेगा। सभी विपक्षी पार्टियां भी इस कानून का विरोध इसी दलील पर कर रही हैं।

 

'ताली-थाली' पर विपक्ष ने घेरा तो सुधांशु त्रिवेदी बोले- क्या चरखे से आज़ादी मिली थी ?

गडकरी के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी निकले कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

संजय राउत का भाजपा पर तंज- ...तो क्या 'भाभीजी के पापड़' खाकर ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -