केजरीवाल के विरोधी हुए आप से अलग!
केजरीवाल के विरोधी हुए आप से अलग!
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी को लेकर, जानकारी सामने आई है कि, इसके कई सदस्य, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से असंतुष्ट हैं। राज्यसभा के निर्वाचन के लिए, आप में तीन नामों का चयन हुआ था। जिसमें से एक पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह हैं। मगर पार्टी के वरिष्ठ सदस्य, डाॅ. कुमार विश्वास का नाम चयनित नहीं होने से वे निराश हैं और संभावना है कि, वे राजनीति छोड़ सकते हैं। ऐसे में यह बात स्पष्टतौर पर समझी जा रही है कि, केजरीवाल के विरोधियों को पार्टी से बाहर का रास्ता देखना पड़ता है।

गौरतलब है कि, भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन प्रारंभ होने के साथ ही, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ गई थी। उनके साथ, मौजूद योगेंद्र यादव और, प्रशांत भूषण ने उनका साथ तो छोड़ दिया, इसके बाद, आम आदमी पार्टी में मौजूद, कुछ अन्य नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो, कुछ विधायक भी आरोपों की राजनीति के भेंट चढ़ गए। राज्य में, पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने भी पार्टी छोड़ दी, और वे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ, आंदोलन करने लगे।

मौजूदा, समय में आम आदमी पार्टी में विवाद के हालात बन गए हैं। डाॅ. कुमार विश्वास, पार्टी द्वारा राजस्थान में संगठन के कार्य को लेकर, प्रभारी के तौर पर, राजस्थान भेजे जाने से कथित तौर पर नाराज चल रहे थे। अब राज्यसभा के टिकट के लिए, उनका नाम चयनित न हो पाने के कारण, वे असंतुष्ट हैं।

पार्टी में केजरीवाल विरोधियों की बड़ी संख्या है। कई पार्टी सदस्य पद न मिलने से नाराज हैं तो कुछ अरविंद केजरीवाल पर तानाशाही करने का आरोप भी लगाते रहे हैं। पार्टी ने संजय सिंह और एनडी गुप्ता व सुशील गुप्ता को राज्यसभा के लिए, उम्मीदवार तय किया है। ऐसे में पार्टी में केजरीवाल विरोधियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

संजय सिंह राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन

ठण्ड में गरीबों की सुध ले सरकार

प्रदूषण ने किया दिल्ली की नाक में दम, राते में भी साँस लेना मुश्किल

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -