केजरीवाल ने की एमसीडीकर्मियों को वेतन देने की घोषणा
केजरीवाल ने की एमसीडीकर्मियों को वेतन देने की घोषणा
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के हड़ताली कर्मचारियों को 31 जनवरी तक वेतन दिए जाने की घोषणा की। दरअसल एमसीडी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में वे हड़ताल पर हैं। एमसीडी कर्मचारियों के हड़ताल पर चलते दिल्ली में कचरा प्रबंधन व्यवस्था बदहाल हो गई है। कर्मचारी वेतन की मांग कर रहे हैं और वे हड़ताल पर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हड़ताली कर्मचारियों की परेशानियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 वर्ष बाद आयोजित होने वाले चुनाव तक एमसीडीकर्मियों को परेशान न होने का वायदा भी किया। 

बेंगलुरू में नैचुरोपैथी का उपचार करवा रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से चर्चा कर कहा कि एमसीडी पर काबिज भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार को लेकर भड़ास निकाली गई। सीबीआई द्वारा इसकी जांच किए जाने कीबात कही गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा एमसीडी को पूर्व की तुलना में अधिक राशि दी गई है। इसके बाद भी वे कर्मचारियों का वेतन नहीं दे रही है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यह कहा गया कि इस बात को गलत तौर पर प्रचारित किया जा रहा है कि एमसीडी का काफी पैसा बकाया है। मगर वास्तविकता यह है कि उन्होंने एक भी पैसा नहीं देने की बात कही है। उनका कहना था कि कर्मचारियों को 31 जनवरी तक के वेतन का प्रबंधन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यह कहा गया कि 31 जनवरी तक वेतन का प्रबंधन किया जा सकता है। 

31 जनवरी का हिसाब पूरा करने हेतु 690 करोड़ रूपयों की आवश्यकता है। 142 करोड़ रूपए की एमसीडी की शेष राशि को लेकर स्टैंप ड्यूटी का तुरंत भुगतान किया जा रहा है। उनहोंने कहा कि एमसीडी को करीब 5.5 करोड़ रूपए का ऋण भी दिया जा रहा है। केजरीवाल द्वारा एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर भाजपा नेताओं पर आरोप भी लगाए गए। उन्होंने कहा कि हड़ताल का लाभ लेकर भाजपा के नेता ही कूड़ा फैला रहे थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -