मोदी के बाद अखिलेश ने चुनी खत की बात की राह
मोदी के बाद अखिलेश ने चुनी खत की बात की राह
Share:

लखनऊ : यूं तो अब खत लिखने का सिलसिला हवा हो गया। अब तो शायद प्रेमी - प्रेमिका भी एक दूसरे को खत नहीं लिखते मगर इस पुराने सिलसिले को जारी रखने की कवायद करने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां मन की बात कर भारत की जनता से रूबरू होते हैं वहीं अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री खत की बात के ज़रिए उत्तर प्रदेश की जनता से मुखातिब हो रहे हैं। इस दौरान यह बात सामने आई है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है।

इसका पहला प्रसारण 20 अक्टूबर को होता है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मसले पर कहा कि पत्र के माध्यम से सरकार से की जाने वाली अपेक्षाओं पर चर्चा की जाएगी। लोगों को मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखने और अपनी समस्याओं से अवगत करवाने को कहा गया है। 

दरअसल उत्तरप्रदेश सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में जमकर विकास कार्य हुए हैं। लोगों तक विकास कार्यों को लेकर जानकारी नहीं पहुंच पाई इसलिए लोग राज्य सरकार के कार्यों से अनभिज्ञ हैं। मुख्यमंत्री ने खत की बात कार्यक्रम का शुरू किया है। अपने पहले कार्यक्रम में उन्होंने मेरे प्यारे प्रदेशवासियों से लोगों को संबोधित किया। अपनी सरकार के विकास  कार्यो की जानकारी भी उन्होंने पत्र के माध्यम से ही दी। खत की बात का प्रसारण सीएम आॅफिस की वेबसाईट पर भी किया जा रहा है और विभिन्न सरकारी तंत्रों की भी सहायता इस कार्यक्रम में ली जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -