इफ्तार पार्टी से अमर की दूसरी पारी की तैयारी
इफ्तार पार्टी से अमर की दूसरी पारी की तैयारी
Share:

लखनऊ : इन दिनों विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा रमजान माह के पवित्र समय में इफ्तार पार्टी दिए जाने का दौर चल रहा है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी इफ्तार पार्टी देने के सिलसिले में शामिल हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने राज्य में इफ्तार पार्टी दी तो राजनीति के कुछ भूले और पुराने साथी भी एक जाजम पर आकर बैठे और इफ्तारी का आनंद लिया। मिली जानकारी के अनुसार सीएम अखिलेश की इफ्तारी में सपा के पूर्व नेता अमर सिंह भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के निवास पर नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की। हालांकि इस पार्टी में प्रदेश के मंत्री आजम खान नहीं पहुंचे। जिसकी काफी चर्चा रही।

शाम 6 बजे रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला तो सभी ओर खुशियां छा गई। इस दौरान वातावरण में अमन की बयार चलने लगी। इस पार्टी में अहमद हसन, श्री राजेंद्र, ओम प्रकाश सिंह, गायत्री प्रजापति आदि शामिल थे। इस दौरान सीएम अखिलेश ने सभी का स्वागत किया। अमरसिंह भी पार्टी में पहुंचे। इस दौरान अमरसिंह अपने पुराने साथियों को देखकर भावुक हो उठे। कहा जा रहा है कि अमर सिंह अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा को विधानसभा पार्षद बनाने के प्रयासों में लगे हुए हैं। अमर की नेताओं से करीब 1 घंटे तक भेंट की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -