अखिलेश ने माना पुलिस के सामने हैं बड़ी चुनौतियां
अखिलेश ने माना पुलिस के सामने हैं बड़ी चुनौतियां
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर पुलिस के सामने कई तरह की चुनौतियों के आने की बात कही। उन्होंने राज्य में पुलिस के कार्य करने के तरीके में परिवर्तन को अपेक्षित बताया। दरअसल वे पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विभिन्न आॅपरेशंस में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मामले में यह भी कहा गया कि तेजी से बदलते परिवेश में अपराध के तरीके बदल रहे हैं। पुलिस को अब आधुनिक होने की आवश्यकता है। अब तो अपराध की किस्म भी बदलने लगी है।

अपराधों में आधुनिक तकनीकों का उपयोग होने लगा है। उन्होंने इस बात का विश्वास जताया है कि भविष्य में प्रदेश में पुलिस का आधुनिकीकरण किया जाएगा। पुलिस जनता का विश्वास हासिल कर सकेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कहा गया कि प्रदेश का पुलिस बल से पूरी ईमानदारी से कार्य करे।

जिससे लोगों में पुलिस के प्रति भय नहीं विश्वास का माहौल बने। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कानून के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा को की भावना रखने पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश पुलिस को लेकर कहा जाता है कि इस राज्य की पुलिस में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का माहौल है। पुलिस अधिकारी राजनीतिक प्रभाव से प्रेरित हैं और कई बड़े पदों पर राजनीतिक दखल से ही पदस्थापना की जाती रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -