हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना, सीएम अखिलेश ने दिखाई हरी झंडी
हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना, सीएम अखिलेश ने दिखाई हरी झंडी
Share:

लखनऊ : मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र मानी जाने वाली पवित्र हज यात्रा के लिए उत्तरप्रदेश से पहले जत्थे को रवाना कर दिया गया। इस दौरान इस जत्थे को रवाना करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं स्टेशन पहुंचे और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर हज यात्रियों को रवाना किया। अली मियां हज हाउस पर लोगों को रवाना करने से पूर्व हज यात्रियों को मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को कोटा बढ़ाने का प्रयास भी किया।

हज यात्रियों के जत्थे में शामिल 349 यात्रियों के लिए उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार हज यात्रियों का कोटा बढ़ाया है। सरकार के सामने मुश्किलें तो थीं लेकिन उन्होंने कोटा जरूर बढ़ाया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक धर्म में अधिक से अधिक बुजुर्गों की हसरत होती है कि उन्हें पवित्र तीर्थस्थल पर पहुंचने का अवसर मिल सकता है। यही नहीं लोग बहुत ही खुशकिस्मत हैं कि इस तरह की इच्छा पूरी की जा रही है।

दूसरी ओर आजमीन - ए - हज को शुभकमाना देते हुए उन्होंने हज यात्रियों का सफर अच्छा होने की कामना भी की। मिली जानकारी के अनुसार हज यात्री लखनऊ से जाऐंगे। हज यात्रा दिल्ली से भी प्रारंभ हुई है। दूसरी ओर 18 अगस्त को हज यात्री विमान द्वारा वाराणसी से रवाना हो सकेंगे। हज की पहली उड़ान अमौसी हवाई अड्डे से प्रारंभ हुई।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश से 24 हजार 700 हज यात्रियों का कोटा जारी किया गया है। हज कमिटी आॅफ इंडिया द्वारा इससे पूर्व 23000 यात्रियों का ही कोटा जारी किया गया। यही नहीं लखनऊ से 10700 हज यात्री मदीना के लिए रवाना होंगे। यही नहीं वाराणसी से करीब 4200 हज यात्री रवाना होंगे। यही नहीं 9800 आजमीन - ए - हज- नई दिल्ली से हज के लिए निकलेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -