बलात्कार पीड़िताओं के लिए बना क्लिनिक
बलात्कार पीड़िताओं के लिए बना क्लिनिक
Share:

लंदन : बलात्कार की पीड़ित महिलाओं को अब कुछ राहत मिलेगी। दरअसल भारतीय मूल की महिला ने यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के लिए ब्रिटेन में पहला मेटरनिटी क्लीनिक खोला है। बलात्कार पीड़ितों को अब क्लिनीकली सहायता मिल सकेगी। इस क्लीनिक में अतिरिक्त सहायता हेतु प्रशिक्षित नर्स, मनोवैज्ञानिक व बाल रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। लंदन में बाटरस हेल्थ एनएचएस ट्रस्ट की सहायता से यह क्लीनिक चलाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट 'माई बॉडी बैक' की स्थापना पवन अमारा ने की है, जो खुद रेप पीड़िता हैं।

दरअसल क्लीनिक में बलात्कार से पीड़ित महिला की सहायता हेतु प्रशिक्षित नर्स, मनोवैज्ञानिक व बाल रोग विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे। लंदन में बाटरस  हेल्थ एनएचएस ट्रस्ट की सहायता से यह क्लीनिक रन हो रहा है। आने वाले समय में दूसरे चिकित्सालयों में इसकी शुरूआत मानी जाएगी। दरअसल यह सेवा राॅयल लंदन चिकित्सालय के नियमित मेटरनिटी वार्ड के साथ जुड़ी होगी। महिलाओं को यहां पर भेजा जाएगा। इन लोगों को अलग से उपचार दिया जाएगा। चिकित्सालय की यह सुविधा मेटरनिटी वार्ड में उपलब्ध होगी।

दरअसल महिलाओं को रेप की पीड़ा से उबारने का प्रयास किया जाएगा। इनकी चिकित्सकीय देखरेख की जाएगी तो दूसरी ओर महिलाओं की मानसिक स्थिति को भी अच्छा रखने के प्रयास इस क्लिनिक में किए जाऐंगे। यहां पर कसल्टेंट के तौर पर मिडवाईफ इंद्रजीत कौर द्वारा कहा गया कि इस तरह के मामले में अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। दरअसल डिलीवरी के दौरान डर छाने से महिला की हालत बिगड़ सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -