छठ को लेकर बिहार में हो रही घाटों की सफाई
छठ को लेकर बिहार में हो रही घाटों की सफाई
Share:

पटना। देशभर में दीपावली के बाद मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं। देशभर में निवास करने वाले उत्तरभारतीय, बिहारी परिवार छठ पर्व को उल्लास और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस बार जहां दिल्ली के दक्षिण दिल्ली में नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है वहीं बिहार की राजधानी पटना में छठ पर्व को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

छठ पूजन के लिए घाटों की सफाई का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। पटना के कालीघाट में कुछ लोग दल बनाकर घाटों को साफ करने का कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रेम कुमार और विधायक नितिन नवीन काली घाट पहुंचे और साफ - सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया। इस अभियान को विधायक नितिन नवीन का भी समर्थन मिला है। यूं तो इस अभियान से देश का एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह जुड़ गया है लेकिन इस अभियान में अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा भी साफ - सफाई का कार्य किया जा रहा है।

गंगा में छठ को लेकर बड़े पैमाने पर श्रद्धालु पूजन करने उमड़़ते हैं। छठ को लेकर जहां पर नदियों, सरोवरों के आसपास नाव, बोट की विशेष व्यवस्था की गई है वहीं तैराकों और गोताखोरों को तैनात किया जा रहा है। घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम भी बढ़ा दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर खतरे के निशान को दर्शाते हुए नदी की गहराई को लेकर लोगों को सचेत किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -