कर्नाटक: हाई स्कूल और कॉलेज में 26 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव, क्लासेस सस्पेंड
कर्नाटक: हाई स्कूल और कॉलेज में 26 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव, क्लासेस सस्पेंड
Share:

बेंगलुरु : कर्नाटक में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। जी दरअसल कोरोना के इन मामलों ने अब यहाँ स्कूलों में भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के बसावानहल्ली हाई स्कूल और कॉलेज में 26 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते अब यहाँ क्लासेस सस्पेंड कर दी गई हैं। खबरों के अनुसार राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने COVID19 के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। यहाँ अब कक्षा 6 से 9 को रद्द कर दिया गया।

इसके अलावा जिम स्विमिंग भी बंद रहेंगे। यहाँ रैलियां धरने पर भी पाबंदी लग चुकी है। वहीँ अगर सिनेमा हॉल की बात करें तो उसके अंदर अधिकतम 50% लोगों को ही अनुमति मिलेगी। इसी के साथ मंदिरों या पूजा स्थलों पर किसी प्रकार की सभा लगाने की इजाजत नहीं है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि कर्नाटक में अगले 15 दिनों तक विरोध-प्रदर्शन या रैलियां करने पर बैन लगा दिया गया है। जी दरअसल CM बीएस येदियुरप्पा ने बीते सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया। इसके अलावा कर्नाटक सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि राज्य में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

वहीं राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि, 'आज (सोमवार) से लेकर 15 दिनों तक राज्य में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी।' कर्नाटक में मास्क न पहनने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जी दरअसल कर्नाटक सरकार ने कहा कि राज्य में चुनावी रैलियों की संख्याओं को भी कम करने की जरूरत है। वहीं अगर मैरिज हॉल मालिक नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें दंडित किया जाएगा और 6 महीने के लिए जेल की सजा होगी।

देश के इन राज्यों में कोरोना ने ढाया कहर, तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले

कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा का ऐलान- बेंगलुरु में नहीं लगेगा लॉकडाउन

इन राज्यों में बढ़ रहा है कोरोना का कहर, रोज आ रहे रिकॉर्ड तोड़ संक्रमित केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -