8वीं क्लास के बच्चे ने अपने ही दोस्त को मारी गोली
8वीं क्लास के बच्चे ने अपने ही दोस्त को मारी गोली
Share:

गाजीपुर: उतर प्रदेश पहले से ही जुर्म और दहशत भरा रहा है। अब यूपी के गाजीपुर में एक 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपनी ही कक्षा के दूसरे बच्चे को गोली मार दी। दोनों के बीच खेल-खेल में ही गोली चल गई। दरअसल दोनों के बीच मामूली झगड़ा हुआ और तमंचा चल गया। घायल बच्चा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

खेल-खेल में झगड़े के बाद 8वीं में पढ़ने वाला छात्र बंदूक लेकर स्कूल पहुंच गया और साथ पढ़ने वाले शैलेंद्र को गोलियां दाग दी। गोली शैलेंद्र के जांघ में लगी। स्कूल में गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गयी। जल्दी-जल्दी में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले इन दोनों छात्रों के बीच खेल के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

अगले दिन दोनों स्कूल पहुंचे, तो क्लास में दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ।  इस बार वह अपने साथ तमंचा लेकर आयाय था। फायरिंग के बाद गोली मारने वाला बच्चा बंदूक लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है। इस घटना के बाद से ये सवाल उठने लगा है कि इतना छोटा बच्चा बंदूक लेकर स्कूल में घुसा कैसे।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -