छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने दी जान
छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने दी जान
Share:

शाहजहांपुर। उत्तरप्रदेश में यूं तो योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने शुरूआती दिनों में छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने का प्रयास किया था। राज्य सरकार एंटी रोमियो स्क्वाड के माध्यम से कार्रवाई कर रही थी, लेकिन इसके बाद भी छेड़छाड़ के मामलों में कमी नहीं आई है। जानकारी सामने आई है कि उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में छेड़छाड़ से परेशान होकर कक्षा 11 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी सामने आई है कि आरोपी नवीन नामक युवक कक्षा 11 वीं की इस छात्रा से छेड़छाड़ करता था।

आरोपी ने करीब दो दिन पूर्व भी छात्रा से छेड़छाड़ की थी। छात्रा स्कूल से वापस घर आ रही थी, इसी दौरान उक्त युवक ने छेड़छाड़ की। उक्त घटना तिलहर के फत्तेपुर बुजुर्ग ग्राम की है। कक्षा 11 वीं की छात्रा आरती पुत्री नरेश पाल लगभग 3 किलोमीटर दूर विद्यालय में अध्ययन कर रही थी। उसके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। छात्रा छेड़छाड़ से परेशान हो गई थी और इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

छात्रा के भाई ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी समीप के गांव का है। वह स्कूल जाने वाली साइकिल सवार छात्रा को रोका करता था और उससे छेड़छाड़ करता था। घटना वाले दिन भी उसने छात्रा की साइकिल मछली बाजा के पास रोकी थी।

हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर युवक को पकड़ लिया था मगर बाद में उसे छोड़ दिया गया। उक्त छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में सीओ मनोज कुमार ने छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। हालांकि फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि छात्रा के परिजन की ओर से छेड़छाड़ की घटना की जानकारी नहीं दी गई है।

आखिरकार पूरी हुई आसाराम मामले की गवाही, नज़र आई चेहरे पर रौनक

सीखिए कुछ क्रिएटिव तरीके, जिनसे आप कर सकते हैं अपने पार्टनर को Propose

ज्यादातर लड़कियां अमीर लड़कों से शादी करना चाहती है, जानिए क्यों

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -