गुजरात में BJP के मुख्यालय में हुई झड़प,  20 से अधिक AAP कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार
गुजरात में BJP के मुख्यालय में हुई झड़प, 20 से अधिक AAP कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार
Share:

अहमदाबाद: APP की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इतालिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता हाल में हुए भर्ती परीक्षा पर्चा लीक केस पर विरोध दर्ज कराने के लिए सोमवार को बीजेपी की राज्य इकाई के मुख्यालय में घुस गए, जहां उनकी भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं से बवाल होना शुरू हो गया। इस बीच कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने यह सूचना दी। उन्होंने कहा है कि गुजरात बीजेपी मुख्यालय 'कमलम' में हुई घटना के बाद गांधीनगर पुलिस ने इतालिया सहित 'आप' के 20 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक एमके राणा ने बोला है कि इससे पहले कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती व स्थिति को नियंत्रित करती, बीजेपी  और आप कार्यकर्ताओं में हिंसक झगड़ा होना शुरू हो गया। इससे कई लोगों को सिर में चोट भी आई। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग जख्मी हो गए।इस बीच एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बोला है कि प्रदर्शनकारी समूह में शामिल रहे AAP नेता इसुदान गढ़वी पर BJP की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार करने का इल्जाम लगा दिया है, इसके उपरांत गढ़वी को मेडिकल जांच के लिए गांधीनगर सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

राणा  ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि, आप कार्यकर्ता मुख्य द्वार तोड़कर जबरन 'कमलम' में घुस गए, इसकी वजह से बीजेपी और आप सदस्यों के मध्य झड़प होना शुरू हो गई। उसमें कुछ लोग जख्मी हो गए। फिर हम घटनास्थल पर पहुंचे और महिलाओं सहित आप के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। हमारे लाठीचार्ज में कोई जख्मी नहीं हुआ। उन्होंने बोला है कि इतालिया, गढ़वी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला विस्तृत जांच के उपरांत लिया जाने वाला है।

गुजरात 'AAP' के फेसबुक पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में, इतालिया, गढ़वी और अन्य पार्टी कार्यकर्ता पेपर लीक की घटना को लेकर गांधीनगर के पास बीजेपी मुख्यालय पर जबरन घुसते दिखाई दिए। वे पेपर लीक केस को लेकर गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसएसबी) के अध्यक्ष असित वोरा के इस्तीफे की मांग करने में लगे हुए है।

'दुष्कर्म होने पर लेटने और मजे लेने' वाले बयान पर कांग्रेस विधायक ने मांगी माफ़ी

मेट्रोमैन श्रीधरन ने राजनीति से लिया संन्यास

'मैं एक तुच्छ कार्यकर्ता हूं! पार्टी मुझे निलंबित कर सकती है': रूपा गांगुली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -