UP की जेल में बवाल, 3 कैदी घायल
UP की जेल में बवाल, 3 कैदी घायल
Share:

फर्रूखाबाद: यूपी के फर्रूखाबाद से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के फतेहगढ़ जिला जेल में आज यानी रविवार की सुबह हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कैदियों के गुटों में बवाल हो गया और उसके बाद जेल में अराजकता फैल गई। बताया जा रहा है जेल के अंदर पत्थरबाजी और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। जी हाँ और इस दौरान तीन कैदियों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही जिले के डीएम और एसपी जेल पहुंच गए। यहाँ उन्होंने स्थिति पर नियंत्रण करवा दिया है और इसी के साथ ही, घायल कैदियों को अस्पताल भेज दिया है।

इस मामले में शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि, कैदियों को काबू में लाने के लिए जेलकर्मियों ने फायरिंग की थी। आप सभी को बता दें कि बीते शनिवार को जेल में बंद एक कैदी की डेंगू से मौत हो गई थी। इसी बात को लेकर दूसरे कैदियों में जेल प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी थी। ऐसे में आज यानी रविवार सुबह सारे कैदी अपनी-अपनी बैरक से बाहर आए और एक जगह इकट्ठा होने लगे। कुछ ही समय में सभी नाराजगी जताने लगे। सभी अपनी बात को मनवाने के लिए जेल में आगजनी तक कर बैठे। वहीं हंगामे के समय कैदियों ने जेलर को भी बंधक बना लिया था, जिन्हें काफी मुश्किलों के बाद रिहा कराया जा सकता।

इस बारे में जानकारी मिलते ही जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कैदियों पर नियंत्रण करने के लिए फायरिंग की। बताया जा रहा है इस फायरिंग में तीन कैदी घायल हो गए और जैसे ही इस बारे में जेल प्रशासन को जानकारी मिली वह सतर्क हो गया। वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी और एसपी मौके पर दलबल के साथ पहुंच गए, जहां उन्होंने कैदियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

दिवाली पार्टी में बार बालाओं संग जबरन संबंध बनाना चाहता था दरोगा, हुआ गिरफ्तार

'बबुआ घर में दुबके हुए केवल ट्विटर पर ही खेलते रहे', अखिलेश पर भड़के CM योगी

नाइट ड्रेस में नजर आई 'तारक मेहता...' शो की 'अंजलि भाभी', फोटो देख उड़े फैंस के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -