मीनी विवाद में दो पक्षों में टकराव, एक की हत्या
मीनी विवाद में दो पक्षों में टकराव, एक की हत्या
Share:

मेहगांव : जमीन के महज चंद टुकड़े के लिए किसी का भी खून बहाना आम बात हो गई। इस तरह से बढ़ते मामलो को देखकर लगने लगा है कि अब इंसान की ज्यादा जमीन का टुकड़ा अहम हो गया है। ऐसा मामला मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सामने आया है, जहां जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बड़ा कि सरेआम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह से तनाव का माहौल है। पुलिस ने करीब 8 लोगो पर नामजद केस दर्ज़ करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।

मिली जानकारी के हवाले से मेहगांव के गितोर गांव के समीप हाकिम सिंह नाम के शख्स का जितेंद्र गुर्जर से जमीनी विवाद चल रहा था इसी क्रम शनिवार रात फिर से दोनों के बिच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना गरमाया कि दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।

देखते ही देखते कहासुनी का विवाद हत्या के तब्दील हो गया। जितेंद्र गुर्जर के पक्ष ने हाकिम सिंह को गोली मार दी जिससे हाकिम ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज़ किया है। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -