छात्रों और स्थानीय लोगो में छेड़खानी को लेकर हुई बमबारी व पत्थरबाजी
छात्रों और स्थानीय लोगो में छेड़खानी को लेकर हुई बमबारी व पत्थरबाजी
Share:

उतर प्रदेश। इलाहाबाद के कर्नल गंज इलाके में छेड़खानी को लेकर छात्रों और स्थानीय निवासियों के बीच जमकर पत्थर बाजी हुई। रविवार की शाम को हुई इस घटना में ईंट-पत्थर व बम के गोले तक चलाए गए। पर पुलिस के कान पर जूं तक नही रेंगी। जब कि पुलिस थाना कुछ ही कदम की दूरी पर था। बवाल इतना बढ़ गया कि लोग घरों में दुबक गए और बाजार को बंद कर दिया गया।

कई घंटो के बाद जब पुलिस पहुँची तो स्थानीय लोग व पुलिस ने मिलकर मोर्चा संबाला और ये लोग जैसे-जैसे आगे बढ़ते गए उपद्रवी वहाँ से भागते गए। छात्र वापस हॉस्टल में चले गए। घटना शनिवार की है जब एक शादी समारोह में कुछ अजनबी लड़के घुस आए और वहाँ पहुँची एक अन्य युवती से छेड़खानी करने लगे। उस समय बारातियों ने उन लड़कों को मार पीट कर भगा दिया और इसी के खिलाफ उनमें आक्रोश था। साथी की पिटाई से वे दुकानदारों के प्रति खुन्नस खाए हुए थे।

रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे सैकड़ों की संख्या में हॉस्टल के छात्र निकलकर सड़क पर आ गए और स्थानीय लोगो, घरों और दुकानों में बमबाजी करने लगे। छात्रों ने एक के बाद एक कई बम धमाके कर दिए जिससे फूरा इलाका सकते में आ गया। इसके बाद दुकानदार शटर गिरा कर भागने लगे। इसके बाद जब सभी लोगो ने मोर्चा संभाला तो छात्र भाग खड़े हुए। पथराव और बमबाजी में एक मटीज कार और एक वैन टूट गई। दर्जनों दुकानों के शीशे टूट गए। तोड़फोड़ में आधा दर्जन लोगों को पत्थर लगने से चोट भी पहुंची। इसके बाद कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुँची। सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में पुलिस बल तैनात किए गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -