सीजेआई बोबड़े ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय में किया ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन
सीजेआई बोबड़े ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय में किया ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन
Share:

अगरतला: भारत के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े ने बुधवार को अगरतला में त्रिपुरा हाईकोर्ट में ई-सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अखिल कुरेशी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। उच्च न्यायालय में ई-सेवा केंद्र बनाए गए हैं ताकि वादकारियों को केस स्टेटस के संबंध में जानकारी प्राप्त करने और निर्णयों और आदेशों की प्रतियां प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके।

इस अवसर पर सीजेआई बोबड़े ने कहा कि ईसेवा केंद्र से लोगों को विधि व्यवस्था की अधिक सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर बोलते हुए सीजेआई ने कहा, हालांकि प्रौद्योगिकी की प्रगति संसाधनों पर निर्भर करती है लेकिन ईसेवा केंद्र जैसी प्रणालियों से लोगों को कानूनी प्रणाली तक अधिक पहुंच प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने त्रिपुरा की समृद्ध संस्कृति और विरासत पर भी प्रकाश डाला।

उद्घाटन कार्यक्रम में त्रिपुरा हाई कोर्ट के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सुभाषी तलपड़े और न्यायमूर्ति एसजी चटर्जी और अन्य प्रतिष्ठित वकील भी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एए कुरेशी ने मानवीय स्पर्श के साथ प्रौद्योगिकी को सावधानीपूर्वक निपटाने पर जोर दिया। सीजेआई एक दिन के दौरे पर बुधवार को सुबह अगरतला पहुंचे। उन्होंने उदयपुर स्थित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का भी दौरा किया।

अमित शाह को भोजन कराने वाले बाउल गायक ने कहा- गृह मंत्री से बात ना कर पाने का अफ़सोस

सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाई 'न्यूमोनिया' की पहली स्वदेशी वैक्सीन, होगा बेहद सस्ता और कारगर

आज बंगाल की विश्वभारती यूनिवर्सिटी में सम्बोधन देंगे पीएम मोदी, TMC करेगी प्रेस वार्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -