करनाल में हर 100 मीटर की दूरी पर चलेगी सिटी बस
करनाल में हर 100 मीटर की दूरी पर चलेगी सिटी बस
Share:

करनाल। हरियाणा के करनाल में सिटी बस सेवा को लेकर, नगर निगम ने अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। जिसमें यह बताया गया कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बसों के स्टाॅपेज करीब 100 मीटर की दूरी पर बनाए जाऐंगे। विभिन्न रूट्स को लेकर किए जाने वाले प्लान के अनुसार रोडवेज विशेषज्ञों ने सुझाव दिए हैं। नगर निगम करनाल की कमिश्नर डाॅ. प्रियंका सोनी ने कहा कि, बसों का संचालन जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में होगा।

जिसमें कहा गया है कि, शहर के लोगों को बेहतर सुविधा मिले इस हेतु उन्हें परेशान न होना पड़े। उनका समय नष्ट न हो ऐसा प्रयास किया जाएगा। नगर निगम की ओर से शहर में 6 बसें चलाई जाऐंगी। इन बसों की आवाजाही की जाती रही है। बसों को विभिन्न रूट्स के अनुसार विभाजित किया जाएगा।

बसें अपने तय रूट्स पर चलेंगी। बसों का रखरखा और बस संचालन व्यवस्था राज्य परिवहन करेगा। नगर निगम की ओर से जो रूट्स निर्धारित हैं उनमें किलोमीटर तय किया जाएगा। इनका परीक्षण कर दिया जाएगा।सिटी बसों का संचालन करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बस चालकों, कंडेक्टर की नियुक्तियां कर ली गई हैं और उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बसों में लोगों को टिकट दिए जाने के लिए मशीन भी खरीद ली गई है। 

हरियाणा में फिर 17 लाख के बिल के बावजूद मरीज़ की मौत

आप नेता ने लगाया हरियाणा के निजी अस्पतालों पर लूट का आरोप

स्वास्थ्य कर्मचारी आठ दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर

फोर्टिस चिकित्सालय की बढ़ सकती है परेशानी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -