दिल्ली में कांगो सिटीजन की हत्या के बाद कांगो में भारतीयों पर हमला
दिल्ली में कांगो सिटीजन की हत्या के बाद कांगो में भारतीयों पर हमला
Share:

दिल्ली: पिछले दिनों भारत में हुई अफ्रीकन देश कांगो के एक युवक की हत्या के बाद कांगो में भारतीयों के प्रति हिंसा भड़क गयी है. जिसमे भारतीयों को निशाना बनाते हुए इंडियन शॉप्स पर अटैक कर उन्हें बंद करा दिया गया है. भारतीय फॉरेन मिनिस्ट्री के हवाले से यह जानकारी दी गयी है. 

मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन विकास स्वरूप ने बताया भारत में हुई कांगो के युवक युवक की हत्या के बाद  कांगो में भारतीयों के खिलाफ हिंसा भड़क गयी थी. जिसमे कुछ भारतीयों के घायल होने की भी खबर है. कांगो स्थित इंडियन एम्बेसी कांगो गवर्नमेंट और लोकल अथॉरिटी के टच में है. 

गौरतलब है की पिछले हफ्ते शुक्रवार रात को दिल्ली वसंत कुंज नॉर्थ थाना एरिया के किशनगढ़ में प्राइवेट इंस्टीटूट में  फॉरेन लैंग्वेज के स्टूडेंट  कांगो सिटिजन मसुंदा किटाडा ओलिवर की कुछ युवको द्वारा विवाद के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. 

जानकारी के अनुसार, ओलिवर ऑटो हायर करना चाहता था और मुनिरका के तीन लोग भी उसी ऑटो में जाना चाहते थे. इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद तीनो युवको ने मसुंदा किटाडा की पीट-पीट पकड़ हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि 2 लोग अब भी फरार हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -