MP: आज से सिनेमाघर 50% तो रेस्टोरेंट 100% क्षमता के साथ होंगे शुरू
MP: आज से सिनेमाघर 50% तो रेस्टोरेंट 100% क्षमता के साथ होंगे शुरू
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज से बहुत सी छूट दी जा चुकी है. आज से बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे और सिनेमाघर भी 50% क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा रेस्टोरेंट अब फुल कैपेसिटी यानी 100% क्षमता के साथ खुल सकेंगे। वहीँ शादी में 100 और अंतिम संस्कार में 50 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। जी दरअसल बीते सोमवार को कोरोना की समीक्षा बैठक हुई और इस बैठक के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। इसे देखते हुए यह छूट देने का निर्णय लिया गया है।'

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह कहा कि, ''कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में केस बढ़ रहे हैं। केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण कम नहीं हो रहा है। अगस्त में केस बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। जिलों के प्रभारी मंत्री और अधिकारी सतर्कता और सक्रियता बनाए रखें। कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए जनता को प्रेरित किया जाए। कोरोना के नए वैरिएंट की पहचान के लिए प्रदेश में जारी जीनोम सिक्वेंसिंग की जानकारी भी बैठक में दी गई।''

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'प्रदेश में 18 साल से ऊपर की 37% आबादी का टीकाकरण हो चुका है। इंदौर में 78%, भोपाल 69%, शहडोल में 55% और उज्जैन में 51% लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने देवास, अनूपपुर, पन्ना, खरगोन, सीधी, उमरिया, सतना, भिंड और विदिशा में टीकाकरण को गति देने के निर्देश दिए हैं। जिन जिलों में 75% से कम वैक्सीनेशन हुआ है, उन जिलों की अलग से समीक्षा की जाएगी।' इस दौरान बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि, 'प्रदेश में स्थापित हो रहे कुल 176 ऑक्सीजन प्लांट में से 25 शुरू हो गए हैं। सभी प्लांट 15 सितम्बर तक शुरू हो जाएंगे।'

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए जरूरी तैयारियों पर प्रभारी मंत्रियों को नजर रखने के निर्देश दिए। जी दरअसल मुख्यमंत्री ने कहा, 'कोरोना संक्रमण को लेकर भोपाल और इंदौर पर विशेष नजर रखी जाए। इन शहरों में दूसरे राज्यों से आवाजाही ज्यादा है।'

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

WI Vs Aus: गेल के तूफ़ान में उड़ी टीम ऑस्ट्रेलिया, विंडीज के नाम हुई 5 मैचों की सीरीज

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 की आवेदन प्रक्रिया के लिए इन बातों का रखें ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -