चूरू में गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, हुआ पथराव और लाठीचार्ज
चूरू में गर्भवती महिला की मौत पर बवाल, हुआ पथराव और लाठीचार्ज
Share:

राजस्‍थान: बीते शुक्रवार को चूरू के राजगढ तहसील के गांव रामपुरा में जो हुआ उसके बाद से हाहाकार मच गया है। जी दरअसल यहाँ साढ़े आठ महीने की गर्भवती महिला रचना की मौत हो गई है और अब मृतका के परिजनों ने इस मामले में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अब यह मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। बीते रविवार को इस मामले को लेकर दिनभर रामपुरा में घमासान मचा रहा। इस मामले के बारे में मृतका के पति राजेंद्र उर्फ राजू मीणा ने बात की। उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार को वह पत्नी रचना को दिखाने के लिए गांव के आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया था।

वहां डॉ। भीमराज ने जांच कर रिपोर्ट सही बता दी तो वह पत्नी को लेकर घर चला गया। उसके बाद घर जाते ही रचना को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई तो वह उसे लेकर वापस अस्पताल गया। उसके बाद वहां डॉ। भीमराज ने कहा कि स्थिति सामान्य है प्रसव हो जाएगा। काफी समय के बाद डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया तो रचना की तबीयत और बिगड़ गई। यह देखकर डॉक्टर वहां से भागने की कोशिश करने लगा और जब उसे रोका तो उसने रचना को राजगढ़ रेफर कर दिया। उसके बाद उससे एम्बुलेंस मांगी तो उसने मना कर दिया। ऐसे होने पर रचना को निजी वाहन से राजगढ़ ले जाया गया। वहां से उसे चूरू रेफर किया गया लेकिन रास्ते में रचना की मौत हो गई। अब इस मामले में मृतका के पति का आरोप है कि डॉ। भीमराज की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई है। इसी मामले को लेकर अब रामपुरा में लोग अनशन भी कर रहे हैं।

यहाँ जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। बताया जा रहा है बीते रविवार को दिन में धरनास्थल पर राजगढ़ के पूर्व विधायक मनोज न्यांगली अपने सर्मथकों के साथ बैठे थे और इस दौरान राजगढ़ विधायक कृष्णा पूनिया वहां पहुंची। उनके आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। बताया जा रहा है मुकाबला करने के लिये पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यहाँ जमा हुई भीड़ का रौद्र रूप देखकर पुलिसकर्मी भी घबरा गए और हालात बिगड़ते देखकर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पहुंचे। अब ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की अगुवाई में यहां करीब 5 हजार लोग एकत्रित हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में स्कूल खोलने पर शिक्षा मंत्री ने कही यह बात

पुजारी की हत्या मामले में जांच करेगी CID-CB, राजस्थान सरकार ने दिए निर्देश

अनुष्का शर्मा को 'राशिद खान' की पत्नी बता रहा Google, जानिए क्या है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -